फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1. Chhath Pooja from Hanay-Khaye

नहाय-खाय के छठ पूजा कल से

Mon, 23 Oct 2017 12:02 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
1. Chhath Pooja from Hanay-Khaye
नहाय-खाय के छठ पूजा कल से - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। छठ मैया और सूर्य देवता की आराधना का पर्व छठ 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी। नगर के बलिया नाला पुल, जिला उद्योग केंद्र के पास, चिऊरहां, पिपरदेउरां के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए सामूहिक आयोजन होंगे। छठ पर्व को देखते हुए रविवार को नगर में बलिया नाला छठ घाट पर साफ - सफाई की गई।

विज्ञापन

उधर, नाले से कचरा निकलवाकर साफ-सफाई कराई गई। सफाई व्यवस्था में नगर पालिका प्रशासन की ओर से सफाई कर्मियों की कई टोलियां लगाई गई थीं। छठ घाट पर कुछ लोग बेदी भी बना रहे थेे। बेटे की दीर्घायु की कामना को लेकर किया जाने वाला छठ पूजा पर्व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि तक चलता है। इस बार 24 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ यह पर्व शुरू होगा। इसके तहत महिलाएं मंगलवार की सुबह स्नान के बाद लौकी की सब्जी और चने की दाल खाएंगी। दूसरे दिन पंचमी तिथि पर 25 अक्टूबर को को खरना (रसियाव रोटी) होगा।

विज्ञापन

इसके बाद शाम के समय महिलाएं साठी के चावल से गुण से खीर तैयार बनाएंगी और उसे रोटी से खाएंगी। इसके बाद महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। तीसरे दिन षष्ठी तिथि पर 26 अक्टूबर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी डूबते सूर्य को तालाब अथवा नदी में खड़े होकर अर्घ्य देंगी। चौथे दिन सप्तमी तिथि को 26 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह का कहना है कि छठ घाटों की साफ - सफाई के लिए नगर पंचायत और नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए जा चुके हैं। विभिन्न स्थानों पर स्थापित छठ घाटों की सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed