फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yuva morcha, political campaign

मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीतेंगे चुनाव

Tue, 31 Aug 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
yuva morcha, political campaign
भाजपा मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान समारोह में भाग लेते कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने कहा कि पार्टी में सभी मोर्चों का महत्वपूर्ण स्थान है, 2022 का विधानसभा चुनाव मोर्चा के कार्यकर्ता मिलकर जीतेंगे। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपने दायित्वों के निर्वहन व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपील की। वह हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभी मोर्चा के अध्यक्षों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, अनुसुचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह रजक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने पार्टी में मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। लखनऊ से आने पर झररघाट पर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह रजक और युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा का रास्ते में स्वागत किया गया। इसके बाद इनका काफिला तालबेहट, बांसी होता हुआ तुवन मंदिर होते हुए जिला कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन, महेश भैया, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रबाल, देवेंद्र गुरु, श्रीकांत कुशवाहा, डॉ. दीपक चौबे, संदीप बुंदेला, राजेश लिटौरिया, गौरव गौतम, शशिशेखर पांडेय, दिनेश गोस्वामी, सम्राट बनाफर, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी, राहुल साहू, अरविंद गुरसौरा, अभिमन्यू लोधी, विजय कुआंतला, बाबी बबेले, देवेंद्र बरौदिया,अशुल अग्निहोत्री, धर्मेंद्र राजपूत, मोनू पश्तोर, राजू चौवे, धर्मेंद्र यादव, अजय नायक, सुरेंद्र कबूतरा,आकाश राजा, रमन सरदार, रवि साहू, रुपेश साहू, दीपक पाराशर, सन्नी बाल्मीकि, अनुराग शेलू और रानू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed