{"_id":"60fdb8578ebc3e584c572646","slug":"youth-suicide-family-member-blame-police-for-torture-lalitpur-news-jhs2003854196","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन
अजय साहू(मृतक फाइल फोटो)।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास स्थित सुरईघाट कांशीराम आवासीय कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने एक युवती व उसकी मां पर छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करने और पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस मामले में एसपी ने सदर चौकी प्रभारी व दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया। देर शाम तीनों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा युवती व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के तालाबपुरा, डोंड़ाघाट निवासी अजय साहू (25) पुत्र राजू साहू घंटाघर स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने नाश्ते का ठेला लगाता था। शनिवार की देर शाम को वह सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी के आवास पर गया और
वहां उसने कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाशते हुए कांशीराम कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे, जहां दरवाजे अंदर से बंद थे, जिस पर परिजनों ने दरवाजे तोड़कर अंदर जाकर देखा तो वहां अजय का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को वहां देखकर परिजन भड़क गए और उन्होंने सदर चौकी प्रभारी व एक युवती पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी शिकायत के मामले में एक लाख रुपये मांगने और इसके लिए युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा, साथ ही शव को ले जाने से मना कर दिया। परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती व उसकी मां के खिलाफ भी उसे परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, सीओ तालबेहट एवं कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों एवं युवती व उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता व आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सदर चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र एवं कांस्टेबल राहुल यादव और अर्पित गुप्ता को लाइन हाजिर करने के बाद देर शाम निलंबित कर दिया गया।
--------
बड़े भाई के नाम मोबाइल पर भेजा मेसेज, भइया हम जा रहे हैं...।
युवक (मृतक) ने अपने बड़े भाई आकाश के नाम मोबाइल पर शनिवार की शाम को करीब 7.28 बजे व्हाट्सएप मेसेज भेजा था। जिसमें उसने लिखा कि सामान के लेनदेन का हिसाब लिख दिया है। आगे लिखा है कि भैया हमें माफ कर देना और पापा व बहन का ध्यान रखना। हम जा रहे हैं। मेसेज देखने के बाद उसके भाई ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। जिस पर भाई ने उसकी तलाश शुुरू की।
युवती व उसकी मां पर लिखा आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा, डोंड़ाघाट, हाल सुरईघाट कॉलोनी निवासी राजू साहू (मृतक के पिता) ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अजय साहू को एक मोहल्ला निवासी युवती ने अपने प्रेम जाल फंसाकर लगभग साढ़े तीन-चार लाख रुपये ऐंठ लिए। फिर वह लड़की 40 हजार रुपये की और मांग कर रही थी। जब बेटे ने मना किया तो उस लड़की ने उसके बेटे पर छेड़खानी व मारपीट की झूठी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दे दी। यह बात उसके बेटे को पता चली तो वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में चला गया। उसके बाद लड़की उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी और उसकी मां अपने बेटी का पूरा सहयोग कर रही थी। उन दोनों की वजह से उसके बेटे अजय साहू ने 25 जुलाई को देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर युवती व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------
चार दिन पूर्व एक युवती ने एसपी के सामने पेश होकर युवक (मृतक) के खिलाफ छेड़खानी और एकतरफा प्रेम प्रसंग की बात कही थी। शुक्रवार को पुलिस युवक को कोतवाली लाई थी और दोनों पक्षों को बुलाया था और दोनों में समझौता करा दिया था। इसमें युवक का 151 के तहत चालान किया गया था। अब युवक ने आत्महत्या कर ली है। इसमें परिजन लड़की व उसकी मां पर एवं सदर चौकी प्रभारी कुछ पैसों की मांग के आरोप लगाए हैं। इस मामले में सदर चौकी प्रभारी व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
-गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।

पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक अजय के परिजन व मोहल्ले के लोग।- फोटो : LALITPUR