{"_id":"6579f24fd43700534b03b71c","slug":"youth-of-bundelkhand-are-not-getting-proper-opportunities-in-government-jobs-due-to-lack-of-regional-reservation-mlc-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-7410-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुंदेलखंड के युवाओं को क्षेत्रीय आरक्षण न मिलने से सरकारी नौकरियों में नहीं मिल पा रहा उचित अवसर-एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुंदेलखंड के युवाओं को क्षेत्रीय आरक्षण न मिलने से सरकारी नौकरियों में नहीं मिल पा रहा उचित अवसर-एमएलसी
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षक सम्मान योजना व शिक्षित बेरोजगार युवा कल्याण योजना का शुभारंभ करें सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। झांसी-प्रयागराज क्षेत्र के शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को क्षेत्रीय आरक्षण न मिलने से सरकारी नौकरियों में उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि प्रत्येक प्रकार की सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड,छत्तीसगढ़,झारखंड,तेलंगाना जैसे क्षेत्रों के विशिष्ट कोटे के साथ-साथ बुंदेलखंड का कोटा भी प्रारंभ किया जाना चाहिए जिससे संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सके और वह विकास की मुख्य धारा में जुड़ सके। वह नालंदा डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि झांसी प्रयागराज क्षेत्र के वित्तविहीन शिक्षकों की निरंतर चली आ रही मांग के क्रम में उन्होंने विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र सौंपकर चर्चा प्रस्ताव रखा जिसमें प्रदेश सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों के परिवार के शिक्षा संबंधी व्ययों की प्रतिपूर्ति के लिए वित्तविहीन शिक्षक सम्मान योजना एवं बुंदेलखंड के शिक्षित युवाओं के वित्तीय भरण पोषण के लिए शिक्षक शिक्षित बेरोजगार युवा कल्याण योजना का शुभारंभ कराए जाने के लिए की चर्चा विधान परिषद में कराए जाने के लिए प्रस्ताव दिया है। शिक्षित बेरोजगारों और वित्तविहीन शिक्षकों को किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसलिए उनके सम्मान के और वित्तीय भरण पोषण के लिए योजनाओं का शुभारंभ बुंदेलखंड क्षेत्र से किया जाना परम आवश्यक है। मौके पर केदारनाथ तिवारी,दिनेश गोस्वामी,देवेंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ दिनेश बाबू गौतम, माजिद पठान, डॉ हेमंत तिवारी,प्रफुल्ल जैन,अनंत तिवारी, सुजान सिंह,अनिल,मयंक बबेले, अभिषेक शर्मा, जसवंत सिंह, मोहम्मद आसिफ, हेमेंद्र आदि उपस्थित रहे