फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The farmer's body was found on the cot.

Lalitpur News: किसान का शव चारपाई पर मिला

Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The farmer's body was found on the cot.
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम सीरोनखुर्द में खेत में मूंगफली की रखवाली करने गए किसान मन्नूलाल (58) पुत्र बसंत लाल की सोते समय मौत हो गई। परिजनों ने सांप के काटने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके पिता मन्नूलाल बुधवार की देर शाम को रोजाना की तरह खाना खाकर खेत में मूंगफली की रखवाली के लिए गए थे। वहां आम के पेड़ के नीचे वह चारपाई पर सो रहे थे। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो उसके दादा व चाचा और अन्य परिजन उसके पिता को देखने के लिए खेत पर गए। जहां उसके पिता चारपाई पर मृत पड़े थे। उसके दादा ने जब पिता के ऊपर से चादर फटकारी तो उसमें से सांप निकला था। सांप के काटने की आशंका के चलते परिजनों ने घटना की जानकारी जखौरा पुलिस को दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशुपाल की मौत हृदयाघात के कारण होना बताया गया है। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है। जबकि वह चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसके नाम लगभग एक एकड़ खेती की जमीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed