फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager dies under suspicious circumstances.

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances.
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम धवा में भांजी के घर रह रहे एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने भांजी के ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम बछरई निवासी मान सिंह ने बताया कि उसका भाई माखन (40) पुत्र राजाराम लगभग एक वर्ष से अपनी भांजी अनीता के यहां मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम धवा में रह रहा था। जबकि उसके भाई की पत्नी अपनी चार बेटियों के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व से अपने मायके मध्य प्रदेश के दमोह के पास ग्राम बालाकोट में रह रही है। उसके भाई के पास कोई काम नहीं था और उसकी पत्नी भी साथ में नहीं रह रही थी, इसके चलते वह अपनी भांजी के घर रह रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ कई बार भांजी के ससुराल में मारपीट की गई थी। अब अचानक उसकी मौत होना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसके चलते उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना मड़ावरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक की चार बेटियां हैं और वह दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की पूर्व में मौत हो चुकी है। वहीं पोस्टमार्टम में माखन की मौत हृदयाघात होने के कारण होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed