फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hi-tech India Post: Post offices to sport a new look.

Lalitpur News: हाईटेक इंडिया पोस्ट का डाकघरों में दिखेगा नया रूप

Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech India Post: Post offices to sport a new look.
ललितपुर। डाकिया डाक लाया.., कभी यह गाना गलियों में गूंजता था लेकिन आज के आधुनिक युग में डाक सेवा डिजिटल होती जा रही है। डाक विभाग अपनी आधुनिक, समावेशी और नागरिक केंद्रित सेवाओं को लोगों तक पहुंचाएगा। साथ ही वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर दिया जाएगा। विभाग एन-जेन पोस्ट ऑफिस और जन सेवा कनेक्ट पोस्ट ऑफिस जैसी पहल कर रहा है। मुख्य डाकघर में बृहस्पतिवार को तीन दिन के लिए नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए विशेष काउंटर बनाया है,जो सुबह 8 से रात आठ बजे तक खुला रहेगा। इससे आम नागरिकों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। 9 अक्तूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस के साथ सप्ताहभर के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम ''''एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं'''' रखी गई है। सप्ताह के दौरान डाक विभाग अपनी आधुनिक, समावेशी और नागरिक केंद्रित सेवाओं को लोगों तक पहुंचाएगा। डाक सेवा एप और डाक मित्र एप भी सेवाओं को तकनीक आधारित बना रहे हैं। ग्राहक अब ऑनलाइन माध्यम से अपने डाकघर खातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 9 अक्तूबर को आमजन को डाक विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

000000000000
सप्ताहभर के विशेष आयोजन
सप्ताह के दौरान कई विशेष दिवस मनाए जाएंगे। 12 अक्तूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस होगा। इस दिन डाक टिकट संग्रह के सांस्कृतिक, शैक्षिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। 13 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन एवं सीसीएस दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 14 अक्तूबर को डाक एवं पार्सल दिवस होगा। सप्ताह का समापन 15 अक्तूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
आधार और वित्तीय योजनाएं
सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी ने डाकघर की विभिन्न बचत और निवेश योजनाओं की जानकारी दी। इनमें राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा (आरडी), सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और डाकघर मासिक आय योजना भी प्रमुख हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अलग-अलग वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार बचत और निवेश कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को बचत खाते खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। डाक सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सप्ताहभर के आयोजन से इंडिया पोस्ट की विरासत और तकनीक आधारित सेवाओं को रेखांकित किया जाएगा।

000000000000
डाकघर में यह योजनाएं हैं संचालित
बचत खाता
आरडी
टीडी (टर्म डिपाजिट)
सुकन्या समृद्धि योजना
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
पीपीएफ खाता
एमआईएस
एनएससी
ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना
---------------
फोटो-28
डाक विभाग हमेशा अपने ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता है। विभाग का यह विजन है कि डाक घर की सेवाएं और उत्पाद ग्राहकों की पहली पसंद बने। हमारा प्रयास है कि अपनी सेवाओं से ग्राहकों को संतुष्ट किया जाए।-राजीव तिवारी,सहायक डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed