फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yogendra Singh became regulated sector JE

विनियमित क्षेत्र के जेई बने योगेंद्र सिंह

Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण के अवर अभियंता राजेश सिंह को हटा कर उनके स्थान पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गौरव सिंह को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन



अवर अभियंता राजेश सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि वह जिले में कई वर्षों से तैनात हैं। उनके द्वारा कार्यों का निर्वहन ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और ग्रीन बेल्ट में बड़े पैमाने पर भवन निर्माण हो रहा है। बिना ले- आउट स्वीकृत कराए कालोनियां बनाकर भूखंड विक्रय का कार्य भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। अवर अभियंता द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है। वह बिना बताए अक्सर मुख्यालय छोड़कर चले जाते हैं।
विज्ञापन


इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जनहित और कार्यहित को देखते हुए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता योगेंद्र सिंह को अपने कार्य के साथ विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता पद के कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके कार्य के लिए अवर अभियंता को अलग से कोई भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाजवादी पेंशन की जांच सौंपी
ललितपुर। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को तहसील महरौनी के ग्राम खरौरा बूढ़ी में समाजवादी पेंशन योजना में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसील दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव में समाजवादी पेंशन योजना के तहत पात्रों को लाभ नहीं दिया गया है, जबकि बहुत से अपात्रों को सूची में शामिल कर लिया गया है। इस कारण योजना का लाभ वास्तविक गरीबों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


अब सप्ताह में चार दिन होगा लोहिया गांवों का निरीक्षण
ललितपुर। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों के संचालित होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जा सके, इसके लिए अब सप्ताह में चार दिन अधिकारियों को इन गांवों का निरीक्षण करना होगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए दो अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक और उपायुक्त श्रम व रोजगार को निर्देश दिए हैं कि वह प्रत्येक सप्ताह में चार दिन ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर लोहिया ग्रामों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान गांवों में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की फोटोयुक्त आख्या उपलब्ध कराएंगे। इसकी प्रतिदिन के हिसाब से डेली डायरी बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को अवलोकित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed