{"_id":"6b09f55af990b71d4c07b1df","slug":"crackdown-on-1746-consumers-who-have-withheld-bill-payments-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-167535-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिल दबाकर बैठे 1746 उपभोक्ताओं पर अब वसूली का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिल दबाकर बैठे 1746 उपभोक्ताओं पर अब वसूली का शिकंजा
Sat, 28 Nov 2026 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में जलकर और जल मूल्य जमा नहीं करने वाले 1,746 उपभोक्ताओं पर जल संस्थान ने शिकंजा कस दिया है। इन पर 6.83 करोड़ रुपये बकाया हैं। सभी उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से अधिक की देनदारी है। कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं करने पर विभाग ने इनके खिलाफ आरसी जारी कर दी है। वहीं, कुछ लोगों ने नल का कनेक्शन नहीं होने के बावजूद आरसी जारी करने का आरोप लगाया है।
शहर में जल मूल्य के 20,185 उपभोक्ता हैं, जबकि 23,165 गृहस्वामियों से जलकर लिया जाता है। इस तरह जल संस्थान कुल 43,350 उपभोक्ताओं और गृहस्वामियों से जलकर व जल मूल्य वसूलता है। नल का कनेक्शन होने पर जल मूल्य लिया जाता है। वहीं, गृहस्वामियों से नगर पालिका की ओर से लिए जाने वाले गृहकर का 12 प्रतिशत जलकर के रूप में वसूला जाता है।
विभाग को हर साल छह करोड़ रुपये राजस्व मिलने का लक्ष्य है, लेकिन इसके सापेक्ष करीब तीन करोड़ रुपये ही जमा हो पाते हैं। शहर में कई उपभोक्ता लगातार बिल भेजने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कर रहे थे। इससे कुछ उपभोक्ताओं पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का बकाया हो गया। विभाग ने बकायेदारों को कई बार नोटिस देकर बिल जमा करने के लिए कहा, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। इसके बाद जल संस्थान ने बकायेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नोटिस देने के बाद भी लंबे समय से उपभोक्ता जल मूल्य जमा नहीं कर रहे थे, जिस पर आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
- मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
जल मूल्य के उपभोक्ता : 20,185
जलकर देने वाले गृहस्वामी : 23,165
कुल उपभोक्ता और गृहस्वामी : 43,350
आरसी वाले उपभोक्ता : 1746
इन पर बकाया राशि : 6.83 करोड़ रुपये
जलकर और जल मूल्य की कुल बकाया राशि : 4.20 करोड़ रुपये
सालाना राजस्व का लक्ष्य : 6 करोड़ रुपये
हर साल मिलने वाला राजस्व : 3 करोड़ रुपये