फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wrong crop cutting report blame

राजस्व कर्मियों ने दी क्रॉप कटिंग की गलत रिपोर्ट

Thu, 25 Feb 2021 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
wrong crop cutting report blame
किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को ब्लाक बार के अंतर्गत ग्राम गदयाना में भारतीय किसान यूनियन ने किसान पंचायत का आयोजन किया। इसके बाद किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ग्राम गदयाना में राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट गलत दी गई है। रिपोर्ट में मृतक किसानों के हस्ताक्षर कर दिए हैं। ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। इसको लेकर किसानों ने प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि 12 दिन में निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिला महामंत्री शब्बीर खां मंसूरी, पहाड़ सिंह, धन सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर, रामकिशोर मुखिया, रामशंकर श्रीवास्तव, मलखान सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह, मदन किशोर, भरत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed