Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Worship of Lord Govardhan performed with devotion in homes and temples

Lalitpur News: घरों व मंदिरों में श्रद्धापूर्वक की गई भगवान गोवर्धन की पूजा

Wed, 11 Nov 2026 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Govardhan performed with devotion in homes and temples
श्रीनृसिंहमंदिर में गोवर्धन पूजन करते महंत गंगादास महाराज। स्रोत-आयोजक
फोटो-26
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिले में गोवर्धन पूजन मंगलवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। दिवाली के घरों व मंदिरों में भगवान गोवर्धन के पूजन के लिए अन्नकूट का भोग लगाया गया और मंदिरों में पूजन के साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया। कई जगह मंदिरों में पूजन के पहले सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।

जनपद में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों व मंदिरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को बनाया गया। इस दिन गायों का विशेष शृंगार, सामूहिक परिक्रमा और अन्नकूट भोग के पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न हुए। घरों में गोवर्धन का पूजन विभिन्न प्रकार के कच्चे व पक्के पकवानों के साथ ही खिचड़ी, खीर, बेसन के पकवान, खील, बतासा से होम करके भोग लगाया गया। घरों में पूरे परिवार के साथ लोगों ने पूजन आरती कर घंटा, घड़ियाल बजाते हुए सामूहिक परिक्रमा की और भोग प्रसादी ग्रहण किया।
विज्ञापन


श्रीलक्ष्मीनृसिंह मंदिर में अन्नकूट प्रसादी का हुआ आयोजन

फोटो-24

दिवाली अमावस्या के दूसरे दिन श्रीलक्ष्मीनृसिंह मंदिर सिद्ध पीठ तालाबपुर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और श्रीलक्ष्मीनृसिंह भगवान के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन हुए और महंत ने भगवान को अन्नकूट अर्पित कर भोग लगाया। मंदिर के महंत गंगादास महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय एवं गोबर का विशेष महत्व है। प्राचीन काल से ही गाय की पूजा की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा एवं गो-पूजन की परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर राजीव बबेले, अजय तिवारी, विवेक सड़ैया, सुबोध गोस्वामी, बीके सरदार, कैलाश निरंजन, जगदीश लोधी, राजेंद्र बाजपेई, अमित निरंजन, पंकज रैकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडी मंदिर धाम में अन्नकूट पर्व

फोटो-25

गोवर्धन पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण को लगाया अन्नकूट का भोग

चंडी मंदिर धाम में बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन हुए। चंडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। चंडीपीठाधीश्वराचार्य ने कहा कि गोवर्धन पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ विभिन्न प्रकार के अन्न और पकवानों से अन्नकूट तैयार कर उन्हें भोग लगाया जाता है। इस मौके पर कृपाशंकर व्यास, विजय जैन, जिपं अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, हरीराम निरंजन, ज्योति सिंह लोधी, राहुल शुक्ला, निखिल तिवारी, अनुराग जैन, अश्विनी पुरोहित, राजकुमार नायक, महेंद्र अग्निहोत्री, अनूप मोदी, हीरानंद गिरि महाराज आदि उपस्थित रहे।

हनुमान धारा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना अन्नकूट पर्व

फोटो-22

श्रीहनुमान धारा मंदिर धाम में बुधवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महंत राधा मोहन दास महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उन्हें अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। महंत ने कहा कि इस दिन अन्नकूट तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने की विशेष परंपरा है। यह पर्व प्रकृति, अन्न और गोवंश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश देता है। मंदिर में आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आदित्य शरण महाराज ने संभाली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महेंद्र शुक्ला, प्रदीप रिछारिया, आलोक चतुर्वेदी, कृष्ण कांत सोनी, भीष्म प्रताप सिंह बुंदेला, प्रवीण दुबे आदि उपस्थित रहे।


ग्वाला समाज एकजुट होकर की गोवर्धन पूजा कर निभाई परंपरा

फोटो-28

नगर के ग्वालटोली घुसयाना में सकल पंच ग्वाला समाज द्वारा गोवर्धन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्वाला समाज में गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने वाली वर्षों पुरानी परंपरा के रूप में मनाई जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी परिवारों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस आयोजन के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार को जोड़ने और आपसी अपनापन बनाए रखने का संदेश भी दिया जाता है। धार्मिक कार्यक्रम में ग्वाला समाज के माथे राजू ग्वाला, समाज के दीवान बंशीलाल ग्वाला, नंदू माथे, भोले ग्वाला सहित सकल पंच एवं समाज के अनेक वरिष्ठ और समाज के लोगों की सहभागिता रही। इस दिन समाज के सभी लोगों के घर-घर जाकर पूजा-अर्चना करना परंपरा का विशेष हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed