फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   worship of husband and stop fast

पति की पूजा कर खोला व्रत

Sun, 28 Oct 2018 12:49 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 28 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
worship of husband and stop fast
karwachath - फोटो : demo
शनिवार को कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  करवाचौथ त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले व्रत रखे महिलाएं अपने पति के साथ तो कोई अपने सखी के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। खरीदारी के दौरान किसी ने अपनी पत्नी के लिए गहने तो किसी ने कपडे़ खरीदे। बाजार में गिफ्ट आइटम के साथ साथ ब्यूटी पार्लर भरे नजर आए। साथ ही कस्बे की मिठाइयों की दुकानों पर खासी भीड़ रही।

कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ पर महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। रात में चंद्रमा में माता गौरी भगवान शिव एवं पति की पूजा कर व्रत खोला। करवाचौथ पर्व पर घरों में खाने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए गए। करवा चौथ के व्रत को लेकर सभी उम्र की महिलाओं में खासा उत्साह रहा। वहीं बुजुर्ग महिलाओं ने बहुओं को व्रत रखने की परंपरा को बरकरार रखने के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया। व्रत रखी महिलाओं का कहना है कि जिन पतियों ने उनके लिए व्रत रखा है उन्हें उन पर गर्भ है। शाम को नव विवाहित महिलाएं चांद देखने के लिए बेताब रही। उनका कहना है कि शादी के बाद पहले करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार था।  कस्बे के मोहल्ला निवासी सोहनी गुप्ता का कहना है कि यह त्योहार पति-पत्नी को जोड़ने वाला पर्व है। वहीं, अंबेडकर नगर निवासी रामकुमारी राठौर  का कहना है कि करवा चौथ का पर्व  ऊर्जा और उमंग का पर्व है। एक सप्ताह पहले से पर्व की तैयारी शुरू कर दी थी। शाम को चांद की पूजा में चने की दाल का प्रसाद शुभ रहता है। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में काफी उत्साह रहा। शाम होते ही त्योहार का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सुहागन महिलाओं ने चंद्रमा का उदय होते ही घरों में पूजा शुरू कर दी। महिलाओं ने शिव गौरी और पति की पूजा की। महिलाओं ने मिट्टी के शक्कर के भरे करवा में लड्डू भरकर दिए। एवं अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed