फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A state-level team inspected the facilities at the medical college's trauma center.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

Fri, 28 Aug 2026 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A state-level team inspected the facilities at the medical college's trauma center.
ललितपुर। बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय टीम ने मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर/इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने यहां उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों और स्थान की जानकारी जुटाई। इसका उद्देश्य मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

शासन ने जनपद मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर/इमरजेंसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चिह्नित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कराया जा रहा है। टीम ने कक्षों की संख्या, भवन की स्थिति और मशीनों का जायजा लिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि टीम जांच के बाद अपनी बिंदुवार रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन कमियों का आकलन कर उन्हें दूर करेगा। ट्रामा सेंटर के उच्चीकृत होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, जिससे रेफर की स्थिति कम होगी।
विज्ञापन

--------------
सुविधाओं में वृद्धि का लक्ष्य
प्रधानाचार्य मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम ने इमरजेंसी में सुविधाओं का आकलन किया। टीम ने संसाधन और भवन की स्थिति भी देखी। यह रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद शासन कमियों को दूर कर आवश्यक कदम उठाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इसका उद्देश्य जनपद में मरीजों को समुचित उपचार देना है। इस दौरान मीडिया प्रभारी विशाल जैन और क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed