फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man remains untraced even after 24 hours; an NDRF team arrived from Kanpur, but the rescue operation could not begin due to the Betwa River being in spate.

Lalitpur News: फॉलोअप - चौबीस घंटे बाद भी युवक का नहीं चला पता, कानपुर से आई एनडीआरएफ टीम, बेतवा के उफान पर होने से शुरू नहीं हो सका रेसक्यू

Fri, 28 Aug 2026 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The young man remains untraced even after 24 hours; an NDRF team arrived from Kanpur, but the rescue operation could not begin due to the Betwa River being in spate.
26 अगस्त को सुकवां-डुकवां बांध के पास सेल्फी लेते समय बेतवा नदी में गिरकर तेज बहाव में बह गया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर/तालबेहट। सेल्फी लेते समय सुकुवां-डुकवां बांध के पास बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गए 19 वर्षीय युवक का पता चौबीस घंटा गुजर जाने के बाद भी नहीं चल सका है। खोजबीन के लिए बृहस्पतिवार को कानपुर से एनडीआरएफ की टीम आई। लेकिन बेतवा के उफान मारकर बहने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया। टीम नदी का बहाव कम होने का इंतजार कर रही है।

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बिरधा निवासी 19 वर्षीय सुखदेव बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सुकवां-डुकवां बांध पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। यहां सेल्फी खींचने के दौरान सुखदेव फिसल गया था और बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन का प्रयास शुरू कराया गया। लेकिन घंटों प्रयास करने और बेतवा नदी का बहाव काफी तेज होने के चलते सफलता नहीं मिली। इधर जानकारी होने पर सुखदेव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और पुत्र की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते रहे। स्थानीय गोताखोरों के सुखदेव को न खोज पाने के बाद पुलिस ने कानपुर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर को एनडीआरएफ का 12 सदस्यीय दल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए पूरे साजो-सामान के साथ मौके पर पहुंचा। लेकिन बेतवा के उफान मारकर बहने से एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चला पाई। अब टीम नदी का बहाव कम होने और माताटीला बांध के गेट बंद होने के इंतजार में है। इधर थाना पूराकलां पुलिस ने सुखदेव के सुकवां-डुकवां बांध में बहने के बाद आगे पारीछा बांध में पहुंचने की संभावना को लेकर पारीछा बांध के कर्मचारियों और अधिकारियों को निगरानी करने की सूचना दी है। थानाध्यक्ष पूराकलां अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि बेतवा नदी में बह गए युवक की तलाश करने के लिए 12 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम कानपुर से बुलाई गई है। लेकिन बेतवा नदी के उफान मारकर बहने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। अब नदी का पानी उतरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। सुकुवां-डुकवां बांध के आगे पारीछा बांध के अधिकारियों को भी युवक के पानी में बह जाने और उसके पारीछा बांध में पहुंचने की संभावना होने को लेकर निगरानी करते रहने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed