फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   world peace

विश्व शांति के लिए आत्मशांति ही उत्तम मार्ग

Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
world peace
विश्व शांति के लिए आत्मशांति उत्तम मार्ग
विज्ञापन

ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन महर्रा में योग दिवस मनाया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि विश्व शांति के लिए आत्मशांति ही उत्तम मार्ग है, जिसकी प्राप्ति योग से ही संभव है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रवक्ता विनोद कुमार बौद्ध ने योग क्रियाएं कराईं। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन ने योग के रहस्य को बताते हुए कहा कि जो नियमित योग करेगा, जिंदगी भर रोग से दूर रहेगा। डीएलएड विभागाध्यक्ष निधि जैन एवं अपर्णा जैन ने योग के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूर दृष्टि और प्रयासों से ही चीन सहित 175 देशों में विश्व योग दिवस मनाया गया। सहायक प्राध्यापक अश्विनी जैन ने इस वर्ष की थीम पर्यावरण के लिए योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक शांति पहुंचाता है, अपितु आध्यात्मिक शांति भी प्रदान करता हैै। योग के ब्रह्य वाक्य ‘ओम’ में अद्वितीय शक्ति होती है, जिसका प्रयोग आज के वैज्ञानिक आधुनिक खेती में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शक्तिवान सिंह, राकेश कुमार कटरा, बृजमोहन वर्मा, रामसेवक चंद्राकर, सर्वेश श्रीवास्तव, विनीता जैन, सुरेंद्र कुमार साहू, रंजना नामदेव, उमेश तिवारी, अनुज हुंडैत, बृजेश गोस्वामी, कृष्णा ग्वाला, अंकित जैन, भोलेराम, गोविंद आदि उपस्थित रहे। संचालन अश्विनी कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed