फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   workers hiding in homes

जांच की प्रक्रिया से बचने के लिए छुप कर घर पहुंच रहे लोग

Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
workers hiding in homes
बाहर से आए लोगो की जॉच करते चिकित्सक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद की सीमाओं पर कड़ा पहरा होने के बाद भी मजदूर छिपकर घर पहुंच रहे हैं। वह क्वारंटीन व स्क्रीनिंग से बचने के लिए गुपचुप घरों में दिन बिता रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को संक्रमित होने का खतरा सता रहा है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुलेंदा में इंदौर से आए पांच दर्जन लोग अपने घर पहुंच गए। जहां एक गर्भवती महिला की हालत खराब है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सीमाएं सील की गई हैं। बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन में रखा जाता है। इसके बाद एक पर्ची देकर घर के बाहर लगाने की सलाह दी जाती है और साथ ही होम क्वारंटीन किया जाता है। इस दौरान किसी से मिलने और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से बचने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सीमा पर आते ही पुलिस को देखकर दाएं-बाएं के रास्ते खोज रहे हैं। जहां से सुविधा अनुसार अपने घरों तक पहुंच रहे हैं। घर पर भी कई लोग जानकारी देने से कतराते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जबकि, एक मौत होने के बाद भी पहले के ढर्रे में सुधार नहीं हो रहा है। लोग नदियों, जंगलों की पगडंडी के रास्तों से पहुंचकर अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुलेंदा में इंदौर में मजदूरी कर रहे लोग रविवार की रात्रि को घर पहुंचे, जिसकी सूचना भी प्रशासन को नहीं दी। इसमें से एक महिला की हालत खराब होने पर जखौरा उपचार को गए। जहां पर चिकित्सक ने बताया कि महिला गर्भवती है और समय से पूर्व प्रसव हो सकता है। हालत खराब होने पर महिला को झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह महिला की हालत खराब होने की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान ऊदल यादव ने बाहर से आए मजदूरों की सूचना प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर जखौरा थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और बाहर से आए लोगों को बस्ती के लोगों से अलग किया। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर सभी की स्क्रीनिंग कराई, जिसमें किसी में भी कोई लक्षण नहीं पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया।

महिला गर्भवती है, उसका बच्चा पेट में मृत होने के कारण तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार करके झांसी के लिए रेफर कर दिया है। बाहर से आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed