{"_id":"6aca92d4ab24a62f9e0c6957","slug":"work-on-upgrading-the-lalitpur-jakhaura-road-has-picked-up-pace-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-164820-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर-जखौरा मार्ग के उच्चीकरण का कार्य हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर-जखौरा मार्ग के उच्चीकरण का कार्य हुआ तेज
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय से ब्लॉक जखौरा मार्ग के उच्चीकरण का कार्य तेज हो गया है। वर्तमान में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा हो, जो अंतिम चरण में पहुंच गया है। आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क डाले जाने की तैयारियां चल रही हैं। ललितपुर से ब्लॉक जखौरा मुख्यालय की सड़क प्रमुख है। इससे दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क संकरी होने से वाहन ओवरटेक व क्राॅस करने में परेशानी हो जाती थी। वहीं सड़क से अधिक नीचे भारी वाहन के उतारने पर फंसने व दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। ऐसे में वाहन निर्धारित गति के अनुसार नहीं चल पाते थे। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी।
समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग ने बीते वर्ष प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने 19.39 किमी की सड़क को उच्चीकरण के साथ निर्माण के लिए 46.87 करोड़ की स्वीकृति दी थी। टेंडर प्रक्रिया अपनाकर कार्य शुरू किया गया था। बारिश के चलते काम रुक गया था। अब तेजगति से कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो लेकर और डालकर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं इस मार्ग में आबादी क्षेत्रों में लगभग चार किमी में सीसी का निर्माण किया जाना है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जून 2027 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे दर्जनों गांव के लोगों समेत ब्लॉक व जिला मुख्यालय आवागमन सुगम होगा।
-- -
ललितपुर से जखौरा मार्ग का निर्माण कार्य रुक गया था, जिसको अब तेजगति के साथ शुरू कराया गया है। जल्द ही आबादी क्षेत्र में सीसी कराया जाएगा। - विनोद कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग