{"_id":"67cde4c0d8cd126f26054dad","slug":"women-waiting-for-housing-survey-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-131156-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आवास के लिए सर्वेक्षण की राह देख रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आवास के लिए सर्वेक्षण की राह देख रहीं महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना (ललितपुर)। विकास खंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना में आवास के लिए सर्वे न होने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने डीएम से शिकायत की है। बताया कि सर्वेक्षण एप के माध्यम से कई लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
आवास योजना की प्रतीक्षा सूची के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पात्रों का सर्वेक्षण 10 जनवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक किया जाना है। सर्वेक्षण एप के माध्यम से किया जा रहा है और यह पूरी तरह निशुल्क है। निर्धारित मानदंडों के आधार पर पात्र परिवार अपना नाम आवास प्लस सूची में शामिल कर रहे हैं, लेकिन गरीब और अशिक्षित लोग इस एप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। शिकायती पत्र पर गुलाब रानी, रामवती रैकवार, हरबू रैकवार आदि के हस्ताक्षर हैं।