फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women take to the streets against illicit liquor; video goes viral.

Lalitpur News: अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, वीडियो वायरल

Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women take to the streets against illicit liquor; video goes viral.
तालबेहट। क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को गांव की महिलाओं ने एक अवैध शराब विक्रेता महिला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ, जिससे पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिलाएं अवैध शराब बिक्री का विरोध करती दिख रही हैं। एक महिला झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दे रही है। वहीं, एक अन्य महिला घड़े से उस पर पानी डालती नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में महिलाएं और बच्चे सड़क पर शराब की पन्नियां फोड़ते दिखे। मजदूरी वर्ग की महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि पुरुष मजदूरी की कमाई शराब पर खर्च कर देते हैं। इससे परिवारों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की ढिलाई के कारण यह समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


विभागों में हड़कंप
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने से संबंधित विभागों में हलचल अवश्य देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed