फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women over the age of 60 will get free travel facilities on Roadways buses starting today.

Lalitpur News: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आज से रोडवेज में मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women over the age of 60 will get free travel facilities on Roadways buses starting today.
ललितपुर। अब रोडवेज बसों में 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बिना शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सुविधा के लिए महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसको दिखाकर वे रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी। बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के हाथों लखनऊ में किए गए योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने विस्तार से योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शासन ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना चलाई है। इसमें 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र की महिलाओं को बिना शुल्क रोडवेज बसों में यात्रा की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ लखनऊ में किया गया, जिसका विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। तत्पश्चात राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा अब महिलाओं को सफर में आर्थिक सुविधा होगी। किराया नहीं देना होगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि 60 वर्ष व अधिक उम्र की महिलाओं को आने-जाने के लिए परिजनों पर निर्भर नहीं रहना होगा। वह सीधे रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। जिलाधिकारी ने योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी योजना के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाली माताओं को आने-जाने में असुविधा नहीं होगी। अंत में महिलाओं के बीच मिठाई व साड़ी का वितरण किया गया। महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की सुविधा पर खुशी जताई और आभार जताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज किशोर सक्सेना, डिपो प्रभारी संदीप मकडारिया, खान फिरोज फय्याज, पंकज गुप्ता, राजेश दुबे, मुख्तार बेग समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---
अब आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से कहीं भी आ जा सकेंगे।
- सियारानी
---
महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा होने से राहत हो गई है। किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा।
- अमारीबाई
---
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना संचालित की गई है। बृहस्पतिवार से सुविधा को लागू किया जाएगा। इसकी तैयारियां हो गई हैं।-उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed