फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women have a tough fight on the seat of the member Jipan

जिपं सदस्य की महिला सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

Thu, 24 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने से पार्टियों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। पहले महिला सीटों पर टिकट वितरण आसान दिखाई दे रहा था, लेकिन अब उन सीटों पर खास व्यक्तियों की नजर हो गई है। इससे पार्टियों की चयन समिति के लिए उम्मीदवार तय करना कठिन हो गया है। कई दिग्गज खुद उतरने की जगह अब पत्नी को उतारने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत की इक्कीस सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। बहुजन समाज पार्टी ने तो अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित होते ही समीकरण बदल गए हैं। कई दिग्गजों की निगाहें सदस्य के जरिए अध्यक्ष पद पर लगी थी। अब वह खुद चुनाव मैदान में उतरने की जगह अपनी पत्नी को मैदान में उतारने की सोच रहे हैं। राजनीतिक दलों को भी उम्मीदवार तय करने में दिक्कतें आ रही हैं। विशेषकर महिला सीट पर दावेदार बढ़ गए हैं। एक- दो दिन में सभी राजनीतिक दलों की सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसके पश्चात चुनाव में उतरने वालों की तस्वीर साफ हो सकेगी। 

विज्ञापन

यह हैं आरक्षित महिला सीटें

जिला पंचायत की सौरई व मड़ावरा सीट अनुसूचित जाति महिला, सिलावन सीट महिला,  कैलगुवां व बार सीट पिछड़ा वर्ग महिला, खितवांस सीट महिला, बालाबेहट सीट अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित रखी गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने से इन सीटों पर कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बदल सकते हैं कई संभावित उम्मीदवार

जिन संभावित उम्मीदवारों की निगाह अध्यक्ष पद पर है, उन्हें न केवल अपनी दावेदारी छोड़नी पड़ेगी, बल्कि पत्नी को लड़ाने के लिए नया क्षेत्र तलाशना होगा। यह दिग्गजों के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, बदले समीकरण पर सभी दलों ने मंथन शुरू कर दिया है। लेकिन, किसी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।


चुनाव लड़ेंगे या नहीं निवर्तमान अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के खाते में जाने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष की उम्मीदवारी पर असमंजस खड़ा हो गया है। वर्तमान में वह अनारक्षित सीट बुढ़वार पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थाना सीट पर सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव अपनी दावेदारी जता रहे हैं। सपा से ही लीलाधर दुबे अनारक्षित सीट बांसी से चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। लेकिन, अब यह चुनाव में उतरेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed