फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide by hanging

फांसी लगाने से महिला की मौत

Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman suicide by hanging
hang - फोटो : hang
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा में एक महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने महिला की मौत को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

ग्राम जैरवारा निवासी नेहा राजपूत (18) पत्नी सुखदेव रविवार को दोपहर में अपने सास व ननद के साथ खेत पर गई थीं, जबकि पति किसी काम से बाहर गया था। दोपहर में नेहा खेत से अचानक से घर लौट आई और दोपहर करीब दो बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में चारपाई की निवाड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। जब सास व ननद घर लौटीं तो नेहा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और महिला के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायबतहसीलदार ने ससुरालियों के बयान भी दर्ज किए। महिला का विवाह ढाई वर्ष पूर्व हुआ था और उसका मायका थाना बार के ग्राम सैमरा भावनगर में है। मृतका के पिता नहीं हैं, उसके चाचा रामकुमार को किसी रिश्तेदार ने फोन करके नेहा के फांसी लगाने से मौत की जानकारी दी। जिस पर मायके पक्ष से परिजन उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन तब तक महिला का शव फांसी के फंदे से उतार लिया गया था। मृतका के चाचा रामकुमार ने बताया कि घटना स्थल की परिस्थितियां बताती हैं कि उसकी भतीजी नेहा को मारने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की कोई संतान नहीं है। मृतका का पति जेसीबी मशीन चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed