फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman set herself on fire for her husband s drinking In Lalitpur

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, गुस्से में महिला ने आग लगाकर दी जान

Sun, 20 Nov 2022 06:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Nov 2022 06:58 PM IST
सार

इलाके के ग्राम गोना निवासी आकाश कुशवाहा और इमलिया गांव की जयंती (23) ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। आकाश ऑटो चलाता था और शराब पीने का आदी थी। जयंती इसका लगातार विरोध करती थी।

विज्ञापन
woman set herself on fire for her husband s drinking In Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर जिले से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर पत्नी ने खुद पर तेल डालकर आग लगा दी। महिला को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

इलाके के ग्राम गोना निवासी आकाश कुशवाहा और इमलिया गांव की जयंती (23) ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। आकाश ऑटो चलाता था और शराब पीने का आदी थी। जयंती इसका लगातार विरोध करती थी। इस बीच बीते मंगलवार को आकाश शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर आकाश और जयंती के बीच विवाद होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान जयंती ने खुद पर तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। आकाश आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को जयंती की मौत हो गई। बता दें कि मृतका के दो बेटे तीन साल का रिहांस और एक साल का साहिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed