फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman living in uncle's house hanged

Lalitpur News: ताऊ के घर में रह रही महिला ने फांसी लगाई

Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman living in uncle's house hanged
एक माह पहले आई थी, परिजनों ने मानसिक बीमारी के चलते बताया आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक महिला ने अपने ताऊ के घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोेषित कर दिया। परिजनों ने मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या करना बताया है।
जनपद हमीरपुर निवासी कल्पना (25) पत्नी विजय सिंह करीब एक माह से अपने ताऊ शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी राजेंद्र सिंह के घर रह रही थी। राजेंद्र सिंह गल्ला मंडी विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह राजेंद्र ऑफिस गए थे। कल्पना की चाची व बच्चे मंदिर चले गए थे। इसी दौरान कल्पना ने कमरे के अंदर पंखे पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन

इस बीच कल्पना की चाची व बच्चे लौटे तो उन्हें कल्पना फांसी पर लटकती मिली। उन्होंने कल्पना को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कल्पना पिछले कुछ दिनों से मानसिक बीमार चल रही थी। जिसका इलाज कानपुर में एक मनोचिकित्सक के पास चल रहा था। वहीं सूचना मिलने पर मृतका के माता-पिता हमीरपुर से ललितपुर आ गए। कल्पना का ससुराल बांदा में है। वह एक माह पहले ससुराल से ताऊ के घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed