फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman in election

चुनाव में महिलाएं होंगी निर्णायक

Sun, 15 Jan 2017 01:23 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 15 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
woman in election
प्रशासन - फोटो : demo pic
 ललितपुर व महरौनी दोनों विधानसभाओं में वर्ष 2011 के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या अधिक हो गई हैं। ललितपुर विधानसभा में जहां गत वर्ष की अपेक्षा 7,998 नई महिला वोटर नवीन जोड़े गए हैं तो वहीं पुुरुष वोटरों की संख्या 6,998 की बढ़ोत्तरी हुुई। इसी प्रकार महरौनी में भी गत विधानसभा की तुलना में इस बार 6,241 महिलाएं और 4,829 पुरुष अधिक जोड़े गए हैं। ऐसे में अब महिलाएं मतदान के प्रति पुरुषों से अधिक जागरूक हो रही हैं।
विज्ञापन


जनपद में ललितपुर व महरौनी दो विधानसभाएं हैं। दोनों विधानसभाओं में अब तक फाइनल मतदाता सूची में कुल 8,65,796 पुरुष और महिला वोटर शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुलवोटरों की संख्या 8,39,790 थी यानी इस बार कुल 26 हजार छह वोटर अधिक बढ़ गए हैं। यदि ललितपुर व महरौनी विधानसभाओं में महिलाओं की स्थिति का आंकलन किया जाए, तो गत विधानसभा की तुलना में इस वर्ष पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक बढ़ी है। इसके तहत ललितपुर में पिछली विधानसभा में वर्ष 2011 में पुरुष वोटरों की संख्या 2,30,992 और महिला वोटरों की संख्या 2,05753 थी। जबकि इस वर्ष पुरुष वोटरों की संख्या 6,829 बढ़कर 2,37,821 हो गई तो वहीं इस बार 7,998 महिला वोटरों की संख्या बढ़ने से 2,13,991 हो गई है। इसी प्रकार महरौनी विधानसभा की स्थिति भी है। इसके तहत पिछली महरौनी विधानसभा वर्ष 2011 मतदाता सूची के अनुसार पुरुष वोटरों की संख्या 2,10,533 व महिला वोटरों की संख्या 1,92,512 थी। जबकि इस विधानसभा में इस बार 4,938 पुरुष वोटरों की संख्या बढ़कर  2,15,471 हो गई है। तो वहीं 6,241 वोटरों की संख्या बढ़कर 1,98,715 तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से आसानी से आंकलन किया जा सकता है कि पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। ऐसे में महिला वोटरों की अहमियत पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed