फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman exploitation fight

महिला उत्पीड़न से करना होगा डटकर मुकाबला

Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
woman exploitation fight
woman with baby.jpg - फोटो : woman with baby.jpg
ललितपुर। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में सैडो पावर ग्रुप द्वारा बालिकाओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। सामाजिक संस्था सिक्योरिटी एंड डेवलपमेंट ऑफ वूमेन पॉवर सैडो (सैडो पॉवर ग्रुप) द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। चंद्रशेखर उद्यान पार्क में जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी गई। उधर, सैडो पॉवर ग्रुप की निदेशक प्रीति शुक्ला के निर्देशन में प्रशिक्षिका पूर्णिमा द्वारा ब्लॉक बार के ग्राम देवरान कला के प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को आत्मरक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु सैडो पॉवर प्रशिक्षण दिया गया। प्रीति शुक्ला ने बताया कि अपनी सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न व अन्य मुद्दों पर खुद आगे आकर डटकर मुकाबला करना होगा। सैडो पॉवर ग्रुप द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैडो पावर प्रशिक्षण के माध्यम से सेल्फ डिफेंस विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पूर्णिमा ने पॉवर प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। मोहिनी सेन ने योग का प्रशिक्षण देते हुए योग के बारे में बताया। सैडो ग्रुप के मीडिया प्रभारी परशुराम साहू साहू ने बताया कि हर रविवार को सुबह 7 से 9 तक सैडो पावर ग्रुप द्वारा निशुल्क आत्मरक्षा सुरक्षा जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed