फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman died in goa express

गोवा एक्सप्रेस में महिला की हालत बिगड़ने से मौत

Thu, 24 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman died in goa express
train - फोटो : train
ललितपुर। भोपाल की ओर जा रही गोवा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ गोवा जा रही थी। जीआरपी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल निवासी काजल (23) पत्नी योनम मंगलवार को अपनी पुत्री, मां, छोटी बहन और भाई के साथ गोवा जा रही थी। उसने ग्वालियर के पास खाना खाया, जिसके बाद उसके सिर में अचानक से दर्द होने लगा। झांसी पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत और अधिक बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके चलते वह टॉयलेट में चली गई। जब वह कुछ देर तक वापस नहीं लौटी तो उसके भाई प्रमोद ने जाकर देखा, अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने किसी प्रकार गेट खोले तो देखा कि काजल बेसुध पड़ी थी। उसने ट्रेन के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ट्रेन को ललितपुर स्टेशन पर रोककर उसे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed