{"_id":"5d0e880f8ebc3e28f51f68fc","slug":"woman-died-by-poison-lalitpur-news-jhs141938071","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की विशाक्त पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की विशाक्त पदार्थ सेवन करने से हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
दो महिलाओं की विषाक्त से मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे ग्राम भरतपुरा निवासी राजकुमारी उर्फ धन्नी (30) पत्नी सुरेश अहिरवार कमरे में अकेली थी। उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख सास ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतका के ससुर जशरथ ने बताया कि मृतका के एक पुत्र व पुत्री है।
दूसरी ओर थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी मृतका के पिता हल्के पुत्र कमल अहिरवार ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग से कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि पुत्री का विवाह नौ वर्ष पूर्व भरतपुरा निवासी सुरेश से हुआ था। शादी के बाद से ससुरालीजन पुत्री को परेशान करते थे। छह माह पूर्व भी पुत्री के साथ मारपीट की गई थी, जिससे पुत्री मायके आ गई थी। 18 जून को ससुरालीजन किसी प्रकार से प्रताड़ित न करने का आश्वासन देकर लिवा ले गए। आरोप है कि 21 जून की शाम लगभग तीन बजे पुत्री ने मायके फोन कर तुरंत लिवाने के लिए कहा, कारण पूछने पर बताया कि ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं। शाम कझे पीड़ित अपने पुत्र व पत्नी के साथ गया, तो वहां पुत्री नहीं मिली। जानकारी करने पर बताया कि तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल लेकर गए हैं। नातिन ने बताया कि मां के साथ मारपीट की गई है। जिस पर अस्पताल ले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि पुत्री की मारपीट कर हत्या की गई है। उसने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य घटना में कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी कपूरी (27) पत्नी सुंदर शुक्रवार की शाम को कमरे में बच्चों के साथ थी। इसी दौरान विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर बच्चों ने सूचना परिजनों को दी, परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर झांसी रेफर किया। झांसी ले जाते समय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की तीन पुत्री व एक पुत्र है। यह जानकारी ससुर सूरे ने दी है।