{"_id":"6691c2b8e619fde0fd06cc26","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-117598-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बम्होरीसर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया।
ग्राम बम्होरीसर निवासी रवि राजपूत की पत्नी रानी (23) ने शुक्रवार को सुबह अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका की दो बच्चियां हैं। इस घटना से परिवार में शोक छा गया और कुटुम्ब में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
000
शुक्रवार को जानी थी बारात
- रानी के परिवार में देवर की शादी थी। इसमें बृहस्पतिवार को सगे संबंधी भी उसमें शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन शुक्रवार को इस घटना के बाद बरात में काफी कम लोग ही गए। वहीं, मृतका के इस कदम से दोनों बच्चियों के परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है।