फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman captured with 5 kg ganja

पांच किलो गांजा के साथ दिल्ली की महिला गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
woman captured with 5 kg ganja
ललितपुर। जीआरपी ने रविवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली की एक महिला को पांच किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने शुरुआत में जीआरपी को एंटीकरप्शन विभाग का कर्मचारी बताकर काफी देर तक गुमराह किया, लेकिन बाद में उसके कब्जे से गांजा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर गश्त कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला उन्हें संदिग्ध हालत में बैठी दिखाई दी। उन्होंने पूछताछ की तो शुरुआत में महिला ने खुद को एंटीकरप्शन विभाग का कर्मचारी बताया, जिस पर महिला से संबंधित अधिकारी से बात कराने को कहा गया। फिर उसने बताया कि प्राइवेट एजेंसी के लिए काम करती है। उसे फिर अपने अधिकारी से बात कराने को कहा गया, लेकिन वह किसी भी संबंधित अधिकारी से बात नहीं करा सकी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला के सामान की तलाशी लेने को कहा तो उसने महिला पुलिस की मौजूदगी नहीं होने का हवाला देकर तलाशी देने से इंकार कर दिया। इस पर जीआरपी ने महिला थाना से महिला पुलिस कर्मचारी को बुलाने के बाद उक्त महिला के सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से एक बैग में अवैध रुप से रखा लगभग 90 हजार रुपये कीमत का पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पश्चिमी दिल्ली के थाना उत्तमनगर अंतर्गत सुरक्षा विहार विकासनगर निवासी अफसाना पत्नी जावेद अली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त महिला यह गांजा विशाखापट्नम से दिल्ली अपने एक साथी के साथ ले जा रही थी। ट्रेन में उसका साथी छूट गया तो वह ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी। इसके बाद वह अगली ट्रेन से दिल्ली जाने वाली थी। विशाखापट्टम से यह गांजा दिल्ली ले जाया जा रहा था। महिला एक वर्ष से गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की अन्य जगहों पर आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। गांजा पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिओम मिश्र, अजमतउल्ला और महिला थाना से मिथलेश वर्मा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed