{"_id":"679bca2f152ab1e0810b4124","slug":"woman-becomes-assistant-branch-postmaster-by-applying-fake-documents-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128686-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फर्जी कागजात लगाकर महिला बनी सहायक शाखा डाकपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फर्जी कागजात लगाकर महिला बनी सहायक शाखा डाकपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फर्जी कागजात के सहारे सहायक शाखा डाकपाल के पद पर चयनित होने वाली महिला अभ्यर्थी के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कागजात सत्यापन के दौरान धोखाधड़ी की पोल खुली।
सहायक डाक अधीक्षक उपमंडल ललितपुर राजीव तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि डाक विभाग ने जुलाई 2024 में ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर चयन किया जाना था। पूनम पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी सी ब्लॉक, एन नागलोई के पास मंगोलपुरी नई दिल्ली ने भी आवेदन किया था।
19 अक्तूबर 2024 को चयनित अभ्यर्थियों की तृतीय सूची में वह सहायक शाखा डाकपाल कुम्हेड़ी के पद पर चयनित हो गई। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान वह कार्यालय में उपस्थित हुई। पूछताछ के दौरान संदेह हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद की गई जांच में 22 जनवरी को पूनम ने बताया कि उसने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल बोर्ड के अंकपत्र के विवरण के आधार पर चयन के लिए आवेदन किया था। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर अपने सभी दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार कराए थे।
उसने यह भी बताया कि उक्त दस्तावेज तैयार कराने में सचिन निवासी ताल की पार पिनहट के पास तहसील बाह आगरा और हरेंद्र निवासी ग्राम नगरा पिनहट आगरा से सहयोग लिया था।
हरेंद्र पर बबलू परिहार के नाम से सहायक शाखा डाकपाल भरड़ा लेखा कार्यालय उप डाकघर एट जनपद जालौन में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का संदेह जताया। पूनम ने यह भी बताया कि उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर हरेंद्र ने उससे 1.58 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से लिए। आरोपी के कहने पर उसके पति ने अलग-अलग फोन नंबर पर भुगतान किए। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कागज बनाने वाले पर भी फर्जी कागज से नौकरी पाने का संदेह : सहायक डाक अधीक्षक उपमंडल ललितपुर राजीव तिवारी ने जो तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। उसमें संदेह जाहिर किया है कि हरेंद्र सहायक शाखा डाकपाल भरड़ा लेखा कार्यालय उपडाकघर एट जनपद जालौन के पद पर बबलू परिहार नाम से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा है।