फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman become sefl depandant

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बन सकती स्वावलंबी

Wed, 28 Oct 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
woman become sefl depandant
ग्राम गुगरवारा में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम गुगरवारा के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान राज्य संदर्भ दाता समूह की सदस्य दीपा सिंधी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी, साथ ही विपरीत परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों 1090 सहित हेल्प डेस्क का सहारा लेने की अपील की।
विज्ञापन

एआरपी प्रदीप सोनी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में महिलाओं के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के जरिए परिषदीय विद्यालयों की छवि लोगों के बीच बदल रही है, जिन लोगों के पास एंड्रॉयड फोन हैं, वे विभिन्न एप के माध्यम से पढ़ाई और खेल की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी ने कहा कि समुदाय के सहयोग और अपने व्यक्तिगत संसाधनों से विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है, इसका लाभ भी अभिभावक अपने बच्चों को समय-समय पर विद्यालय में भेज कर ले सकते हैं। इस अवसर पर खुशबू सैनी, राजकुमारी रजक, वंदना तिवारी, राधाबाई, कमल कुमारी, अंगूरी देवी, गुलाब भाई, केशव सहित कई महिला अभिभावकों ने विद्यालय में शपथ ली। इस अवसर पर रविंद्र सिंह परमार, संजय टड़ैया का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed