फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman beaten for dispute over borrow money

उधार के रुपए मांगे तो तीन युवकों ने मां, बेटी व दादी को मारापीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
woman beaten for dispute over borrow money
fight - फोटो : fight
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में एक व्यक्ति की उधारी के पांच सौ रुपये वापस मांगने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी. आरोपियों ने घर की महिलाओं की भी मारपीट कर दी है। उन्हें चोटें आईं हैं। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा निवासी वंदना पुत्री गजराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 सितंबर को वह शौच को गई थी। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ला के ही अनेक पुत्र चऊदे मिला, जो उसके पिता से 500 रुपये ले गया था और पिता के रुपये मांगने की बात को लेकर उसे गालियां देने लगा, मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। उसने मोबाइल से बात करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। जब वह भागकर अपने घर की ओर आई, तो उक्त युवक अपने भाई अंकित और फूल सिंह को साथ लेकर घर आ गया और मारपीट करने लगा, जब उसे और उसकी मां एवं दादी ने बचाने का प्रयास किया, तो मां और दादी को भी मारा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मोहल्ले वालों के आ जाने पर वह भाग गया। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed