{"_id":"679a77b4460758bac6010c24","slug":"woman-added-her-daughters-names-to-someone-elses-ration-card-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128595-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला ने दूसरे के राशन कार्ड में जुड़वाया बेटियों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला ने दूसरे के राशन कार्ड में जुड़वाया बेटियों का नाम
विज्ञापन
ललितपुर। एक नाम की महिला ने अपनी पुत्रियों का नाम दूसरी महिला के राशन कार्ड से जुड़वा लिया। अलग कराने की बात कहने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुरसौरा निवासी हल्की बहू अहिरवार पत्नी खुशीलाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके नाम से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है। उसके नाम से मिलती अन्य महिला ग्राम गुरसौरा की हल्कीबहू पत्नी खुशीलाल लोधी ने उसके राशन कार्ड में अपनी दो पुत्रियों वर्षा और ज्योति का नाम दर्ज करा लिया। साथ में हल्की बहू लोधी ने एक अन्य राशन कार्ड अपने पति खुशीलाल पुत्र संत प्रसाद के नाम से अलग से जारी कराया। दोनों राशन कार्ड से कोटे की दुकान से खाद्यान्न लेते हैं। खुशीलाल और हल्की बहू ने जिलाधिकारी को शपथपत्र दिया कि राशन कार्ड उसे दे दिया जाए उसे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, नामों में समानता के कारण उसने राशन कार्ड ले लिया।
शपथ पत्र देने के बावजूद हल्की बहू लोधी, ज्योति व वर्षा की अंगूठा निशानी से लगातार सामग्री प्राप्त कर रही है। बीते 16 अगस्त को उसने आरोपियों हल्की बहू लोधी व खुशीलाल लोधी की लड़कियों का नाम अलग कराने की बात कही तो उन्होंने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। संवादब