फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woaman attaimped to suicide

तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, बच्चों की मौत

Thu, 02 Feb 2017 12:39 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 02 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
woaman attaimped to suicide
crime - फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह थाना जखौरा के पुनिया खैरा में पति द्वारा आए दिन की जा रही पिटाई से तंग आकर एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर कुआं में कूद गई। महिला तो बच गई, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने पति को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


 जखौरा के पुनिया खैरा में रहने वाला सुम्मेर सुबह करीब नौ बजे नशे में घर पहुंचा। उसने बिना वजह पत्नी जयंती की पिटाई शुरू कर दी। इससे क्षुब्ध होकर जयंती अपने बच्चों शेखर उर्फ सैकू (6 वर्ष),  रिया (4 वर्ष) व 8 माह के दुधमुंहे बेटे अर्पित को लेकर घर से निकल गई। जयंती के पीछे पति भी गया। जयंती ने बच्चों के साथ गांव के प्रधान तुलसीराम के खेत में स्थित कुएं में जाकर छलांग लगा दी। इस दौरान पति कुएं के पास खड़ा होकर सारा नजारा देखता रहा। महिला तैरना जानती थी, इस कारण वह कुएं से बाहर निकल आई, जबकि तीनों बच्चे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


कुएं से बाहर निकल कर जयंती ने आस पास खेत में काम कर रहे लोगों से मदद मांगी। जब तक मौके पर पहुंचे लोग बच्चों को कुएं से बाहर निकालते उनकी मौत हो चुकी थी। इस बीच मौका पाकर सुम्मेर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले सुम्मेर को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि नहर मुहल्ला निवासी जयंती की शादी करीब दस वर्ष पूर्व मजरा पुनिया खैरा निवासी सुम्मेर सिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुम्मेर सिंह जयंती के साथ मारपीट करता चला आ रहा था। तीन दिनों से वह शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी के साथ  मारपीट कर रहा था। जयंती के पिता भगवान दास की तहरीर पर पुलिस ने सुम्मेर सिंह के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed