{"_id":"6834c41abea1adc39c01a52c","slug":"wires-of-chandera-feeder-are-being-replaced-new-poles-are-being-installed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135857-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चंदेरा फीडर के बदले जा रहे तार, लगाए जा रहे नए खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चंदेरा फीडर के बदले जा रहे तार, लगाए जा रहे नए खंभे
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग की ओर से गल्ला मंडी स्थित विद्युत सब स्टेशन से चंदेरा तक नए व उच्च गुणवत्ता के विद्युत तार लगाए जा रहे हैं। इस लाइन के लिए नए खंभे भी लगाए जा रहे हैं। अगले सप्ताह तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
विभिन्न फीडरों पर लोड बढ़ने के चलते बिजली विभाग की ओर से बिजनेस प्लान केे तहत जगह-जगह विद्युत संबंधी काम कराए जा रहे हैं। खंड प्रथम के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 109 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, तो वहीं 32 नए ट्रांसफार्मर भी रखवाए जा रहे हैं। वहीं, गल्ला मंडी, बांसी, जखौरा और तालबेहट सब सटेशन पर मेंटीनेंस का काम कराया जा रहा है। गल्ला मंडी, बाईपास सब स्टेशनों पर 33 केवी लाइन के लिए वीसीबी, सर्किट ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। अब विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के अंतर्गत चंदेरा फीडर के अंतर्गत गल्ला मंडी से इंडस्ट्रीयल एरिया चंदेरा तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में बीजल तार के स्थान पर उच्च गुणवत्ता वाले डॉग तार लगाए जा रहे हैं। इससे ब्रेक डाउन होने की संभावना कम रहती है, जबकि लोड होने पर यह तार टूटता नहीं है। डॉग तार का भार अधिक होता है, ऐसे में गल्ला मंडी सब स्टेशन से चंदेरा तक लगभग 25 अतिरिक्त खंभे भी लगाने का काम शुरू कर दिया है।
तार और खंभा लगाने के लिए सुबह सात बजे से लगभग ग्यारह बजे तक शटडाउन लेकर काम करवाया जा रहा है। इस कारण विभाग को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। इससे काम प्रभावित भी हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
चंदेरा औद्योगिक इंडस्ट्रीयल एरिया में डॉग तार और नए खंभे लगाने का काम किया जा रहा है। इस काम में अभी एक सप्ताह लगने की संभावना है।
-रमेश कुमार यादव, प्रभारी अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।