{"_id":"587a7f244f1c1b982dba7f63","slug":"winter-crisis-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप में भी कांपे हाड़, संक्रांति पर दिखा ठंड का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप में भी कांपे हाड़, संक्रांति पर दिखा ठंड का असर
lalitpur
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सरदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को खिली धूप में भी लोगों पर ठंड का खासा असर दिखाई दिया। कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंड से फिलहाल निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस मौके पर अधिकतम तापमान 21 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम 7 रहा।
ठंड ने शनिवार को विकराल रूप कायम रखा। कड़ाके की ठंड से लोगों के हाड़ कांप गए। शाम होते ही ठंड और अधिक बढ़ गई। इसके चलते गलन से लोगों के हाथों ने काम करना कम कर दिया। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी गलन का साफ असर दिख रहा था। शाम को जनपद का न्यूनतम पारा और गिर गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। गलन के चलते हाथ व पैर की उंगलियों ने जवाब देना शुरू कर दिया। इससे लोग अलाव जलाकर आग के ही आसपास बैठकर ठंड से बचते दिखे।
अधिकांश लोग शाम होते ही घरों में ही दुबक गए। लोग दोपहर तक हल्की धूप में खड़े होकर खुद को राहत देते रहे। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास ज्यादा लोगों को होता रहा। इस हल्की धूप से ठंड में फिलहाल जल्द ही कोई राहत नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है। शाम को चार बजे से ही ठंड के एहसास ने लोगों को घरों में बंद रहने को विवश कर दिया। ठंड में जिनको घर से बाहर निकलना पड़ा। वह खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही निकलें।