{"_id":"80d95538adafca43a6fa93cb026b9b78","slug":"wine-in-chunav-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में मची शराब कबाब की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में मची शराब कबाब की धूम
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। इस समय पूरे क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव की धूम है। सांयकाल क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खिलाने पिलाने के दौर प्रारंभ हो जाते है। जानकारी के बाद भी पुलिस कमी के चलते इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रही है।
इस समय विकास खंड के कई गांवों में चुनावी संघर्ष काफी तेज है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में देर रात तो खिलाने पिलाने के दौर चल रहे है, जिससे कुछ लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी तो इस समय उन परिवार की महिलाओं को उठानी पड़ रही है। जिनके यहां कार्तिक का व्रत रखा गया है। उम्मीदवारों के समर्थक इस बार ती चिंता किए उनके यहां प्रतिबंधित वस्तुएं भेज रहे है।
कुछ गांव के लोगों ने बताया कि इस संबंध में वह पुलिस को भी अवगत करा चुके हैं। परन्तु पुलिस के मौके पर जाने से पहले ही यह लोग मौके से चंपत हो जाते है।