फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   While demanding dowry, in-laws beat up married woman and threatened her, case registered against four including husband

Lalitpur News: दहेज की मांग करते हुए ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर धमकाया, पति सहित चार पर केस दर्ज

Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
While demanding dowry, in-laws beat up married woman and threatened her, case registered against four including husband
अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से दो लाख रुपये लाने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करने का मुकदमा थाना पाली पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। ससुरालीजन मायके से अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये लाने का बना रहे थे दबाब।

श्हार के मोहल्ला नईबस्ती निवासी चंद्रभान साहू ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री वर्षा की शादी 11 मार्च को कस्बा पाली निवासी प्रकाश साहू के पुत्र सुरेंद्र के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भेंट किया था। शादी के दो माह बाद सुरेंद्र उससे दो लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर उसकी पुत्री को तलाक देने की बात कही। पुत्री का घर न उजड़ जाए, इसके लिए उसने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर एक लाख रुपये लेकर सुरेंद्र को दे दिए थे। इसके एक माह बाद ही पुत्री वर्षा का पति सुरेंद्र, ससुर प्रकाश, सास रामकली, देवर सौरभ अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करते हुए पुत्री वर्षा को परेशान करने लगे। सुरेंद्र ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए समस्त स्त्रीधन छीन लिया। सूचना पर वह पुत्री की ससुराल पहुंचा। पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed