{"_id":"67f1837fb5e9d3ba480662f7","slug":"when-he-tried-to-stop-the-fight-his-father-was-stoned-to-death-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132821-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विवाद करने से रोका तो पिता की पत्थर मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विवाद करने से रोका तो पिता की पत्थर मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवारा में शुक्रवार रात 12 बजे विवाद करने से रोकने पर बेटे ने पिता की पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेटा मौके से भाग गया। घायल पिता को ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हत्यारोपी शुक्रवार सुबह ही जेल से छूटकर आया था।
ग्राम रजवारा के वृंदावन राय (62) शुक्रवार रात में घर पर थे। रात करीब 12 बजे उनका छोटा बेटा नरेंद्र राय गांव से गुजर रहे ट्रैक्टर के चालक से विवाद करने लगा। यह देख वृंदावन वहां पहुंचे। बेटे को समझाते हुए घर ले जाने लगे। अभी दोनों घर के पास पहुंचे ही थे कि नरेंद्र ने सड़क पर पड़े पत्थर को उठा लिया। पिता वृंदावन के सिर पर कई वार किए। इससे बुजुर्ग वृंदावन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी वृंदावन की साली रामदेवी को दी। रामदेवी मौके पर पहुंचीं। नरेंद्र को ललकारा तो वह वहां से भाग गया। फिर घायल वृंदावन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। रामदेवी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे हैं। घर में वृंदावन और उनके दोनों बेटे ही रहते हैं। शुक्रवार रात में बड़ा बेटा गांव में ही बने दूसरे मकान में सोने गया था। परिजन के अनुसार हत्यारोपी नरेंद्र मानसिक बीमार है। उसका ग्वालियर समेत कई जगहों पर उपचार कराया गया।
-- -- -- -- -
25 मार्च को बस कंडक्टर की पिटाई में गया था जेल
हत्यारोपी नरेंद्र 25 मार्च को गांव में ही कंडक्टर की पिटाई के मामले में जेल गया था। पुलिस के मुताबिक बानपुर से ललितपुर की ओर आ रही बस को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ विवाद करने लगा। कंडक्टर जयनारायण गोस्वामी ने बस से नीचे उतरकर जब उससे विवाद का कारण पूछा तो उसने कंडक्टर को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह चार अप्रैल यानी शुक्रवार को ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पिता के हत्यारोपी नरेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी, सदर