{"_id":"69ea61e8f39e05ce45056c89","slug":"wheat-procurement-somewhere-there-are-no-sacks-somewhere-the-warehouse-is-full-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-155273-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : कहीं बारदाना नहीं तो कही गोदाम भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : कहीं बारदाना नहीं तो कही गोदाम भरे
विज्ञापन
- क्रय केंद्रों पर तौला हुआ गेहूं नहीं हो पा रहा मशीन में फीड
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर मंडी में खुले गेहूं क्रय केंद्रों में खरीद को लेकर काफी अव्यवस्थाएं हैं। किसी क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं है तो कहीं गोदाम भर गए हैं। कुछ केंद्रों पर मशीनें खराब हैं जिससे किसानों का तौला हुआ गेहूं मशीन में फीड नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों को क्रय केंद्रों पर काफी परेशान होना पड़ रहा है।
अमरपुर मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें आरएफसी के क्रय केंद्र की गोदामें फुल हो गई हैं, इसके चलते बृहस्पतिवार को छह-सात किसानों के गेहूं की खरीद की गई, इसके बाद यहां खरीद बंद कर दी गई है। हालांकि यहां आए कई किसानों के आरोप हैं कि वह दो सप्ताह से नंबर लगाकर खड़े हैं। लेकिन, उनके गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है। वहीं, अमरपुरमंडी में स्थापित एफसीआई के क्रय पर बारदाना नहीं है, इसके चलते कुछ दिनों से यहां खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं चौथे रोंड़ा सोसायटी पर किसानों के गेहूं की तुलाई तो की जा रही है, लेकिन क्रय केंद्र के पहले दिन मशीन में मात्र सात किसानों से खरीदा गया गेहूं ही मशीन में चढ़ु गया है। बाकी किसी भी किसान से तुलाई कर रखा गया गेहूं मशीन में नहीं चढ़ सका है। इसकी वजह तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है। बताया गया कि इस क्रय केंद्र पर मशीन में लोकेशन हाईवे से सात किलोमीटर अंदर दूर दर्शाई जा रही है। जबकि यह क्रय केंद्र हाईवे से मात्र सात सौ मीटर दूर है।
-- -- -- -
फोटो-21
कैप्सन-मोहन।
16 दिन से पांच ट्रैक्टर लेकर गेहूं की तुलाई के लिए नंबर लगाकर इंतजार कर रहे हैं। बाद में आए कई किसानों की गेहूं की खरीद हो गई। लेकिन हमारा नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
-मोहन, किसान, ग्राम तोर।
-- -- -- -- --
फोटो-22
कैप्सन-नंदराम अहिरवार।
11 अप्रैल को अमरपुर मंडी में आरएफसी के क्रय केंद्र पर आए थे, जहां उसी दिन नंबर लगाया था। रोजाना आश्श्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही तुलाई हो जाएगी। आज तक तुलाई नहीं हो सकी।
-नंदराम अहिरवार, किसान, ग्राम गदयाना।
-- -- -- -
फोटो-23
कैप्सन-संजीव कौशिक।
दो दिन से एफसीआई के क्रय केंद्र पर गेहूं तुलाई के लिए बैठें हैं, लेकिन बारदाना नहीं होने से खरीद नहीं की जा रही है। अब बारदाना आने पर शुक्रवार से खरीद की बात कही जा रही है।
-- -- -- -
फोटो-24
कैप्सन-पुष्पेंद्र।
तीन ट्रॉली से लगभग 60-65 क्विंटल गेहूं लेकर पिछले शुक्रवार को अमरपुर मंडी में आए थे। आज तक तौल नहीं हो सकी है। काफी परेशान होना पड़ रहा है।
-पुष्पेंद्र, किसान, ग्राम विद्याखेत।
-- -- -- --
एसडीएम ने किया निरीक्षण, खरीद के दिए निर्देश
अमरपुर मंडी में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर मनीष कुमार ने बृहस्पतिवार को अमरपुर मंडी में खुले गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। खरीद नहीं होने व किसानों की समस्याओं को जाना। उन्होंने क्रय केंद्रों पर अतिरिक्त कांटे लगाकर खरीद के निर्देश दिए। वहीं जिस क्रय केंद्र पर मशीन पर गेहूं नहीं चढ़ रहा है, उसके प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए, तौल के गेहूं को बाद में मशीन ठीक करवाकर चढ़वाया जाएगा।