फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat centre lalitpur

गेहूं उठान नहीं, क्रय केंद्र फुल

Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
wheat centre lalitpur
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। क्रय केंद्रों से गेहूं उठाने के टेंडर में ठेकेदारों द्वारा रुचि नहीं लेने से उठान प्रभावित हो गई है। अभी तक जिले के क्रय केंद्रों से 10255.700 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसके सापेक्ष 3107 मीट्रिक टन गेहूं की ही डिलीवरी गोदामों में हो सकी है। खरीद से मात्र तीस प्रतिशत गेहूं ही गोदामों में भरा जा सका है। ऐसे में कुछ क्रय केंद्र फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन



किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 1625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जा रही है। जिले में पीसीएफ ने विभिन्न स्थानों पर 60 क्रय केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों पर अभी तक 10255.700 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जिसमें से 3107 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी गोदामों में की जा चुकी है। गुढ़ा, सौजना, भौड़ी, गौना, बिल्ला, कैलगुवां, बार, चुनगी धनगौल आदि क्रय केंद्रों पर 7118.700 मीट्रिक टन गेहूं उठान के अभाव में पड़ा है। इनमें से कुछ केंद्र गेहूं से फल हो सके हैं। दरअसल, गेहूं उठान के लिए पीसीएफ ने टेंडर निकाला है, लेकिन ठेकेदारों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इससे केंद्रों पर गेहूं पड़ा है। ऐसे में खरीद भी गति नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक की खरीद में कुल 1797 कृषकों का गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन


कोई नहीं ले रहा टेंडर
गेहूं उठान के लिए टेंडर कराया गया है लेकिन किसी ठेकेदार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इससे उठान की समस्या बनी हुई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्यांशु वर्मा, प्रबंधक, पीसीएफ ललितपुर।      

समिति के सचिव करा रहे डिलीवरी      
पीसीएफ का टेंडर नहीं होने से सहकारी समितियों के सचिव अपने स्तर से गेहूं की डिलीवरी करा रहे हैं। वर्तमान में कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हो रही है। जिले में अव्वल दर्जे की खरीद हो रही है।    
- अनूप कुमार द्विवेदी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ललितपुर।    

उठान की जिम्मेदारी पीसीएफ की       
पीसीएफ की जिम्मेदारी ढुलाई, बारदाना एवं पैसा उपलब्ध कराने की है। लेकिन, अभी तक ढुलाई का टेंडर नहीं हो सका है।  
संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed