फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weeds in the house before the festival of Diwali

दीपावली के त्योहार से पहले घर में मातम

Fri, 21 Oct 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Weeds in the house before the festival of Diwali
तालबेहट। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। खांदी के मजरा करीला से आई महिलाएं शव को देख कर विलख पड़ी। मजरा तिवारीवारा निवासी पूरन कुशवाहा के तीन पुत्र है। जिसमें हादसे में मृत पुत्र नीरज बृहस्पतिवार को ही अपने भाई सोनू के साथ हैदराबाद से अपने गांव आया था। तीन भाइयों में दोनों भाई हैदराबाद में पानी के बतासे बेंचने का काम करते थे, जबकि तीसरा भाई मध्य प्रदेश में मुरैना में धान की बुवाई करने के लिए बाहर गया है। उन्होंने क्या पता था कि इस बार की दीपावली उनके परिवार में अंधेरा ले कर आएगी। मृतक नीरज के पिता पूरन ने बताया कि मृतक की एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है और सोनू की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़ कर चली गई है। वहीं, सुकराम के दो पुत्र है जिसमें जिसमें मृतक बड़ा पुत्र था।
विज्ञापन

एक साथ दो युवकों की मौत के बाद जानकारी के बाद जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर सायंकाल उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने पोस्टमार्टम गृह ललितपुर पहुंच कर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

अवैध खनन का गढ़ है विजयपुरा
विजयपुरा पिछले कई वर्षों से अवैध खनन माफियाओं का गढ़ रहा है। यहां बरूआ नाले के आसपास के पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से खनन करते हुए खनन माफियाओं ने पूरे क्षेत्र में किसानों के नीची जमीनों में गहरी गहरी खाईयां बना दी। लेकिन कोई भी इन लोगों की शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed