फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weat center corruption after that FIR

गेहूं खरीद में गड़बड़ी की तो एफआईआर कराएं

Fri, 08 May 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Weat center corruption after that FIR
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन की अवधि में गेहूं खरीद व्यापारी एवं खाद्यान्न वितरण में जो कोटेदार गड़बड़ी बरती है, उनको को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करें, जिससे आगे होने वाले वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना महामारी के दृष्टिगत क्वारंटीन सेंटर, कम्युनिटी किचिन एवं शेल्टर होम्स के संचालन के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान्न उठान के समय राशन के वजन में हो रही गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर उठान कराएं। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गेहूं खरीद में यदि गड़बड़ी हो रही है तो एफआईआर कराएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रवासी मजदूरों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग की जाए, अधिक से अधिक री-यूजेवल मास्क का प्रयोग किया जाए। आम जनमानस से भी अपील की है कि री-यूजेवल मास्क (रुमाल या गमछे) का प्रयोग करके ही घरों से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि फलों तथा सब्जियों का आयात ऐसे जनपदों से किया जाए, जहां संक्रमण का खतरा कम से कम हो। साथ ही एफसीआई के क्वालिटी कंट्रोल के संबंध में यदि कोई शिकायत पाई गई कि किसान के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हो रहा है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed