{"_id":"604e6af98ebc3ed833000542","slug":"weapon-attacker-action-again-lalitpur-news-jhs190868624","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी शस्त्र से हमला करने वालों पर दोबारा होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी शस्त्र से हमला करने वालों पर दोबारा होगी कार्रवाई
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
weapon attacker action again
- फोटो : fight.jpg
Link Copied
ललितपुर। किसी भी शस्त्र से हमला करने वाले अपराधियों को भले ही कोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन अब उनपर दोबारा कार्रवाई किए जाने की कवायद चल रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी सूची तैयार की जा रही है। इसमें असलहा समेत धारदार हथियार से हमला करने वालों को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराधियों की अब खैर नहीं। पुलिस अब ऐसे अपराधियों पर दोबारा कार्रवाई करने जा रही है, जो हमला कर हत्या अथवा हत्या के प्रयास में जमानत पर चल रहे हैैं। इसमें शस्त्र से हमला करने वाले ही नहीं, बल्कि अस्त्र से हमला कर घायल करने वाले अथवा हत्या करने वाले भी शामिल हैं। ऐसा कठोर कदम इसलिए उठाया जा रहा है। इसके लिए थाना वार अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखें, जो चुनाव में अराजकता फैला सकते हों। उन्हें हर हाल में कानूनी शिकंजे में लेकर कार्रवाई करें। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शीघ्र ही जमानत पर चल रहे आरोपितों की सूची तैयार कर ली जाएगी। कई अपराधों में सम्मिलित आरोपितों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें दोबारा सलाखों की पीछे भेजा जाएगा। बताया कि पंचायत चुनावों में पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी। सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।