फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weak of day open market

साप्ताहिक बंदी दिवस पर खुला रहा बाजार

Sat, 09 May 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weak of day open market
बंदी दिवस पर खुला बाजार - फोटो : LALITPUR
महरौनी। कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त है, लेकिन स्थानीय दुकानदार प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं कर रहे है। आलम यह है कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी बाजार खुला रहा। जबकि, साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

कस्बा के बाजार में साप्ताहिक बंदी दिवस शुक्रवार का दिन निर्धारित है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते मुख्यालय के बाजारों में अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए जिलाधिकारी ने स्थानीय बाजार खोलने के निर्देश दिए हैं, जिसके अनुसार बाजार में एक लाइन बंद रहेगी तो दूसरी लाइन खुली रहेगी। दूसरे दिन पहली लाइन बंद रहेगी व दूसरी लाइन खुली रहेगी। कुछ इसी तर्ज पर बाजार खुल भी रहा है। दूसरी ओर व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी दिवस को बाजार की दुकानें बंद रखना उचित नहीं समझा और दुकानें पूरे दिन खोले रहे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का कोई मतलब नहीं है। प्रशासन ने लॉकडाउन का नया नियम कर दिया कि बाजार की आधी दुकानें एक दिन खुलेंगी दूसरे दिन बंद रहेगी। अगले दिन जो दुकानें बंद थीं, वे खुलेंगी। साप्ताहिक बंदी का पालन कोई नहीं करता। व्यापार मंडल को प्रशासन द्वारा कोई आदेश नहीं मिला है कि साप्ताहिक बंदी दिवस को बाजार बंद करना है। प्रशासन से आदेश मिलने पर नियम का पालन किया जाएगा। - प्रदीप जैन, नगर अध्यक्ष उद्योग ब्यापार मंडल महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर तीन-तीन दिन दुकानें खुलने की प्रशासन ने व्यवस्था की है, जिसमें साप्ताहिक बंदी थी। जब से नियम बदला है, साप्ताहिक बंदी करने की व्यवस्था नहीं है। बंदी दिवस के संबंध में प्रशासन ने व्यापार मंडल को दिशा निर्देश नहीं दिए हैं। - राजेश जैन, महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल महरौनी।
हम तो लॉकडाउन के नियम के अनुसार दुकान खोले हैं। इस लाइन की दुकानें कल बंद थीं व आज खुली हैं। प्रशासन औऱ व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी के संबंध में दुकानें बंद करने की बात नहीं बताई। अगर बात बताई होती तो हम अपनी दुकान बंद रखते।
- संजय बड़ौनियां
कोरोना महामारी को लेकर व्यापार मंडल साप्ताहिक बंदी करने के लिए गंभीर नहीं है। साप्ताहिक बंदी में सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रहने की व्यवस्था है। फिर भी इसका पालन नहीं कराया जाता है। साप्ताहिक बंदी दिवस को भी दुकानें खुली रहती हैं। - राघवेंद्र सिंह
लॉकडाउन का पालन करने के लिये प्रशासन अहम भूमिका निभा रहा है। साप्ताहिक बंदी दिवस का पालन करने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। बंदी दिवस का पालन किया जाएगा।

- ज्ञानेश्वर प्रसाद, उप जिलाधिकारी
हमें नहीं मालूम की साप्ताहिक बंदी शुक्रवार को होती है। व्यापार मंडल को साप्ताहिक बंदी के संबंध में मुझे जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन, उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। अगली बार से साप्ताहिक बंदी दिवस पर ध्यान दिया जाएगा। - अलमा अहिरवार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed