फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water will be available from wells for irrigation and drinking water

Lalitpur News: सिंचाई और पेयजल के लिए कुओं से मिलेगा पानी

Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water will be available from wells for irrigation and drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड के पथरीले इलाके में कभी सिंचाई और पेयजल के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले कुओं से अब पानी मिलेगा। मनरेगा विभाग प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस कुओं का जीर्णोद्धार कर उन्हें उपयोगी बनाएगा या नए कुओं की खुदाई कराएगा। कुओं को चिह्नित किया जा रहा है।
जिले में बड़ा भू-भाग पथरीला है। पूर्व में पेयजल व सिंचाई के लिए गांव-गांव और खेतों पर कुआं होते थे। ये कुएं गांवों में न सिर्फ जलस्रोत थे, बल्कि सामुदायिक सभाओं के केंद्र भी होते थे। ऐतिहासिक रूप से ये कुएं गांवों की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहते थे। खुले कुएं बरसात के पानी को सोखने और भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करते थे।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम या सूखे के दौरान जब नदियां और तालाब सूख जाते थे, तब ये कुएं पानी का स्थायी स्रोत बने रहते थे। लेकिन, समय के साथ कुओं में पानी कम हुआ और लोगों ने बोरिंग कराकर ट्यूबवेल को सिंचाई का साधन बना लिया। वहीं, पेयजल के लिए गांव व घरों में हैंडपंप लगवा लिया। इस कारण इन कुओं की देखरेख नहीं हुई और यह उपेक्षित हो गए। कई कुएं तो अपना अस्तित्व खो चुके हैं। अब इन कुओं का जीर्णोद्धार कर एकबार फिर उपयोगी बनाने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस कुओं का निर्माण होगा। कुओं का जीर्णोद्धार होने से किसानों और गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

------
अमृत सरोवरों की तर्ज पर होगा काम
कुओं का जीर्णोद्धार या निर्माण अमृत सरोवरों की तर्ज पर किया जाएगा। इन कुओं को ढकने की व्यवस्था की जाएगी। घाट भी बनाया जाएगा। इन पर पेंटिंग करने के साथ लोगों के बैठने के लिए चबूतरा निर्मित किया जाएगा।
------
मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस कुओं का निर्माण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इनको चिह्नित किया जा रहा है।
रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed