{"_id":"5e93595a8ebc3e77b257b887","slug":"water-wasting-near-govind-sager-dam-lalitpur-news-jhs16443933","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा कीमती पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की पाइप लाइन से बर्बाद हो रहा कीमती पानी
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध की तलहटी में पाइप लाइन से रिस रहा पानी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के एक कोने में स्थित गोविंद सागर बांध की तलहटी में सैकड़ों लीटर कीमती पानी बर्बाद हो रहा है। रविवार को राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
गोविंद सागर बांध से शहर की प्यास बुझाई जाती है, साथ ही रेलवे भी इससे पानी लेता है। रेलवे स्टेशन तक पानी पहुंचाने के लिए रेलवे ने बांध की तलहटी से होकर पाइप लाइन बिछाई है। इस पाइप लाइन में अचानक लीकेज हो गया है, जिससे सैकड़ों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। बांध की तलहटी में पानी फैलने पर राजघाट निर्माण खंड के अधिकारी सक्रिय हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। यहां पता चला कि रेलवे की पाइप लाइन से पानी रिस रहा है, जिससे तलहटी की मिट्टी गीली हो रही है। राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर पाइप लाइन में लीकेज होने की जानकारी दी। उधर, अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोविंद सागर बांध की तलहटी में रिस रहे पानी से उनका कोई लेना- देना नहीं है, जो रेलवे ने पाइप लाइन पानी के लिए बिछाई है, उससे पानी बह रहा है। वर्तमान में बांध का पानी डेड स्टोरेज में पहुंच गया है, ऐसे में बांध में सीपेज होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
गोविंद सागर बांध की तलहटी से रेलवे की पाइप लाइन निकली है, जिससे पानी की आपूर्ति की जाती है। इस पाइप लाइन से पानी रिस रहा है, जिसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
- मनमोहन सिंह, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड