फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply in the area has been disrupted for three days due to a faulty motor at the Water Works.

Lalitpur News: जल संस्थान की मोटर खराब होने से बार में तीन दिन से जलापूर्ति गड़बड़ाई

Thu, 08 Oct 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Water supply in the area has been disrupted for three days due to a faulty motor at the Water Works.
पुलवारा। जल संस्थान के पंप हाऊस की मोटर खराब होने से कस्बा में तीन दिनों से पानी का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि लोग सुबह से ही नल के पास वर्तन लेकर खड़े हो जाते हैं लेकिन पानी के न आने पर उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा सहित आसपास क्षेत्र में पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के पंप हाऊस पर रखी मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। पानी के लिए सुबह से लोग नलों के आगे टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन पिछले तीन दिन से कस्बे में पानी की आपूर्ति ठप है। जल संस्थान पर बनी पानी की टंकी सूखी पड़ी हैं। लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नलों से पानी न आने के कारण लोग घण्टों हैण्डपम्पों पर खड़े रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है-
कस्बे में जलापूर्ति न होने की जानकारी हुई है, कल जानकारी कर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।

मुहम्मद रिजवान
अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed