फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water reached through tankers at 44 places instead of 59

Lalitpur News: 59 के बजाय 44 स्थानों पर टैंकर से पहुंचा पानी

Sat, 19 Apr 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water reached through tankers at 44 places instead of 59
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रोस्टर जारी किया गया है। लेकिन, निर्धारित 59 स्थानों के मुकाबले 44 जगहों पर ही टैंकर पहुंचे। ऐसे में गलियों में पानी की किल्लत बनी रही। लोगों को दूर लगे हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि मांग के अनुसार टैंकरों का संचालन किया जा रहा है।
जल संस्थान ने टैंकर संचालन के लिए रोस्टर तैयार किया है। दस वार्डों में 59 स्थानों पर पेयजल संकट चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर प्रतिदिन टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 16 अप्रैल से टैंकरों का संचालन शुरू कर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन, रोस्टर के अनुसार टैंकरों का संचालन न होने से पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 59 जगहों के सापेक्ष 44 स्थानों पर ही टैंकर पहुंचे। वहीं, गलियों में रह रहे लोग टैंकर तक पहुंच नहीं पाते। अधिक दूरी होने से उन्हें पानी जुटाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वार्ड दो, रैदासपुरा
वार्ड दो के मोहल्ला रैदासपुरा में पेयजल संकट गर्मी ही नहीं सर्दी में भी बना रहता है। यहां महज तीन स्थान ही टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित किए गए हैं। उसमें भी दो ही टैंकर मिल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो टैंकरों से पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। लगभग दस टैंकर की जरूरत है।
---
वार्ड आठ, मोहल्ला बड़ापुरा
शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां पानी के लिए छह स्थान बनाए गए हैं, लेकिन नियमित पानी न पहुंचने से दिक्कत हो रही है। लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। गर्मी होने से कुछ हैंडपंप पानी छोड़ गए हैं। इससे अधिक दूरी से पानी जुटाना पड़ रहा है।
---
वार्ड 26, मोहल्ला महावीरपुरा
वार्ड 26 के मोहल्ला महावीरपुरा में दो प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। बड़ी पानी की टंकी के पास व मउठाना दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। यहां टैंकर नहीं पहुंचे। मोहल्लावासियों का कहना है कि गलियों में पानी की किल्लत गहरा जाती है। पानी की स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की।

---
वार्ड 15 गांधीनगर
शहर के वार्ड 15 गांधीनगर में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं। अब तक कुछ ही क्षेत्र में सप्लाई हुई है। सभासद मनमोहन चौबे का कहना है कि टैंकरों से पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पानी की किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed